25 अगस्त 2012 - 19:30

रमज़ान के अवसर पर नूर इस्लामिक मिशन की तरफ़ से होने वाले प्रोग्राम “दीन और हम” के पुरस्कार एवं सार्टिफ़िकट वितरण समारोह का आयोजन अकबरी गेट, लखनऊ स्थित गोल्डेन पैलेस में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना डा. कल्बे सादिक़ नें भाग लिया.........

रमज़ान के अवसर पर नूर इस्लामिक मिशन की तरफ़ से होने वाले प्रोग्राम “दीन और हम” के पुरस्कार एवं सार्टिफ़िकट वितरण समारोह का आयोजन अकबरी गेट, लखनऊ स्थित गोल्डेन पैलेस में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना डा. कल्बे सादिक़ नें भाग लिया। प्रोग्राम में उनके अतिरिक्त शहर के विभिन्न ओलमाए कराम में मौलाना मंज़र सादिक़ साहब, मौलाना हसनैन बाक़िरी साहब, मौलाना सईदुल हसन साहब आदि ने भी शिरकत की। प्रोग्राम का आरम्भ क़ारी मासूम महदी ने तिलावते कलामे पाक से किया। उसके बाद मौलाना हसनैन बाक़िरी ने नूर इस्लामिक मिशन की तरफ़ से वहाँ पर उपस्थित लोगों को इदारे से अवगत कराया। इसके बाद प्रोग्राम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अनुभवों को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। प्रोग्राम में भाग लेने वाले छात्र अमित कुमार नें अपने सम्बोधन में कहा कि, मुझे यह बात समझ में नहीं आती है कि कुछ लोग तक़लीद का विरोध क्यों करते हैं जबकि वह बचपन में माता-पिता, स्कूल में टीचर्स की तथा बीमार होने पर डाक्टर की तक़लीद करते हैं लेकिन पता नहीं उन्हे सिर्फ़ दीन के विषय में ही तक़लीद करने में क्यों परेशानी होती है, उन्होने प्रोग्राम की तारीफ़ करते हुए कहा कि हमें यहाँ से बहुत कुछ सीखने को मिला। प्रोग्राम के अन्तिम भाग में पुरस्कारों का वितरण किया गया और छात्र-छात्राओं को सार्टिफ़िकट भी दिये गये। अन्त में मौलाना मंज़र सादिक़ साहब के साथ मिलकर सबने अपने परवरदिगार से दुआएं माँगी। समाप्त.........166